नई दिल्ली: हालही में ख़बर आई थी कि खुफिया विभाग ने छोटा शकील के फोन रिकॉर्ड का खुलासा किया था। खुफिया विभाग ने बताया था कि, जब छोटा राजन ऑस्ट्रेलिया में था तब छोटा शकील ने उसके ठिकाने के बारे में पता किया था। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम एक बार फिर अपने दुश्मन छोटा राजन को मारने की कोशिश में नाकाम हो गया था।
दाऊद के करीबी छोटा शकील ने राजन के एक सहयोगी से मदद लेकर उसे ऑस्ट्रेलिया में मारने की साजिश रची थी लेकिन ऐन वक्त पर राजन को दाऊद के प्लान का पता लग गया और वह वहां से गायब हो गया।
इंडिया टीवी रिपोर्टर मनीष प्रसाद से खास बातचीत में छोटा शकील ने कहा कि, "इस बार तो छोटा राजन बच निकला लेकिन दाऊद का गैंग उसे छोड़ेगा नहीं।" शकील ने यह भी कहा कि, "जब भी मौका मिलेगा छोटा राजन को टार्गेट करने से पछे नही हटेंगे।"
आस्ट्रेलिया में छोटा राजन को उसे मारने की जानकारी पहले ही मिल गई जिसके बाद वो वहा से फरार हो गया था।
छोटा राजन को मारने के लिए छोटा शकील अपने शार्प शूटर्स के साथ ऑस्ट्रलिया गया था। दाऊद ने छोटा शकिल को मारने की सुपारी छोटा राजन को दी थी।