1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली ACB चीफ मुकेश कुमार मीणा का अंडमान निकोबार ट्रांसफर

दिल्ली ACB चीफ मुकेश कुमार मीणा का अंडमान निकोबार ट्रांसफर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 16, 2016 11:32 pm IST,  Updated : Feb 16, 2016 11:34 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) के चीफ मुकेश कुमार मीणा का तबादला कर दिया गया है। मीणा को दिल्ली से अंडेमान निकोबार ट्रांसफर किया गया है। मुकेश मीणा एक अप्रैल को दिल्ली एसीबी

mukesh kumar meena- India TV Hindi
mukesh kumar meena

नई दिल्ली: दिल्ली एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) के चीफ मुकेश कुमार मीणा का तबादला कर दिया गया है। मीणा को दिल्ली से अंडेमान निकोबार ट्रांसफर किया गया है। मुकेश मीणा एक अप्रैल को दिल्ली एसीबी चीफ के पद से रिलीव होंगे। साथ डीसीपी साउथ प्रेमनाथ का भी तबादला हो गया है, उन्हें मिजोरम ट्रांसफर किया गया है।

कुल 22 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किए जाने की खबर है। मुकेश कुमार मीणा का ट्रांसफर क्यों किया गया, यह अभी साफ नहीं हो पाया है।

दिल्ली में एसीबी को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच तनातनी के बीच मीणा की एसीबी में पोस्टिंग हुई थी। सीएम अरविंद केजरीवाल अडिश्नल कमिश्नर एसएस यादव को एसीबी प्रमुख बनाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ने का ऐलान किया था।

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने जॉइंट पुलिस कमिश्नर मुकेश कुमार मीणा को एसीबी का प्रमुख बनाकर ऐसा दाव चला कि दिल्ली सरकार छटपटाती रही लेकिन कुछ नहीं हो सका।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत