1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केजरीवाल ने 25 नई बसों को हरी झंडी दिखाई, जनवरी तक कुल 1000 बसें सड़कों पर उतरेंगी

केजरीवाल ने 25 नई बसों को हरी झंडी दिखाई, जनवरी तक कुल 1000 बसें सड़कों पर उतरेंगी

 Reported By: PTI
 Published : Aug 20, 2019 06:47 pm IST,  Updated : Aug 20, 2019 06:47 pm IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 1,000 ‘स्टैंडर्ड फ्लोर’ बसों की पहली खेप के तहत 25 नई बसों को मंगलवार को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। दिल्ली सरकार ये बसें चरणबद्ध तरीके से खरीद रही है।

अरविंद केजरीवाल ने 25...- India TV Hindi
अरविंद केजरीवाल ने 25 नई बसों को हरी झंडी दिखाई

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 1,000 ‘स्टैंडर्ड फ्लोर’ बसों की पहली खेप के तहत 25 नई बसों को मंगलवार को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। दिल्ली सरकार ये बसें चरणबद्ध तरीके से खरीद रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले सात-आठ साल में सार्वजनिक परिवहन में एक भी नई बस नहीं जोड़ी गई। इन 25 नई बसों में अशक्त जन यात्रियों के लिए हाइड्रॉलिक लिफ्ट, के अलावा सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस और ‘पैनिक बटन’ भी होंगे।

केजरीवाल ने कहा कि क्लस्टर योजना के तहत सितंबर में 125 स्टैंडर्ड फ्लोर बसों की दूसरी खेप सड़कों पर उतारी जाएगी। एक हजार (1000) स्टैंडर्ड फ्लोर बसों का पूरा बेड़ा अगले साल जनवरी तक आ जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत