1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली भाजपा नेताओं ने प्याज की बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया

दिल्ली भाजपा नेताओं ने प्याज की बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 29, 2019 04:33 pm IST,  Updated : Nov 29, 2019 04:33 pm IST

दिल्ली प्रदेश भाजपा के नेताओं ने पार्टी के राज्यसभा सदस्य विजय गोयल के नेतृत्व में प्याज सहित खाने-पीने के सामान की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के विरोध में केजरीवाल सरकार के खिलाफ शुक्रवार को अजमेरी गेट पर प्रदर्शन किया।

Delhi BJP leaders protest against increased prices of onions- India TV Hindi
Delhi BJP leaders protest against increased prices of onions

 नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा के नेताओं ने पार्टी के राज्यसभा सदस्य विजय गोयल के नेतृत्व में प्याज सहित खाने-पीने के सामान की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के विरोध में केजरीवाल सरकार के खिलाफ शुक्रवार को अजमेरी गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्याज की माला पहनी थी। प्रदर्शनकारियों में नई दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद मीनाक्षी लेखी भी शामिल थीं। 

उन्होंने मांग की कि दिल्ली सरकार ‘‘इस मुद्दे पर राजनीति करने’’ के बजाय प्याज की कीमतें कम करे। दूसरी ओर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके खाद्य मंत्री इमरान हुसैन ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह रियायती दरों पर दिल्ली सरकार को प्याज की आपूर्ति नहीं कर रही है। शहर के विभिन्न बाजारों में प्याज 100 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत