1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोवा से दिल्ली जा रहा इंडिगो का विमान वापस लौटा, गोवा के मंत्री ने कहा इंजन में लगी आग कंपनी ने किया खंडन

गोवा से दिल्ली जा रहा इंडिगो का विमान वापस लौटा, गोवा के मंत्री ने कहा इंजन में लगी आग कंपनी ने किया खंडन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 30, 2019 01:37 pm IST,  Updated : Sep 30, 2019 01:37 pm IST

दिल्ली जाने वाले ‘इंडिगो’ के एक विमान के इंजन में बीच रास्ते में ‘‘कुछ तकनीकी गड़बड़ी’’ पैदा हो गई जिसके बाद उसे गोवा हवाईअड्डे लौटकर आपात स्थिति में उतरना पड़ा।

Indigo- India TV Hindi
Indigo Image Source : PTI

पणजी। दिल्ली जाने वाले ‘इंडिगो’ के एक विमान के इंजन में बीच रास्ते में ‘‘कुछ तकनीकी गड़बड़ी’’ पैदा हो गई जिसके बाद उसे गोवा हवाईअड्डे लौटकर आपात स्थिति में उतरना पड़ा। इस विमान ने रविवार को गोवा से उड़ान भरी थी। इस विमान में गोवा के ऊर्जा मंत्री नीलेश काबराल भी सवार थे। काबराल ने कहा कि विमान के इंजन में आग लग गई जिसके बाद विमान को हवाईअड्डे लौटना पड़ा। लेकिन कंपनी ने आग की घटना का खंडन किया है। 

हालांकि नागर विमानन महानिदेशालय ने मामले की जांच आरंभ कर दी है। विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि गोवा से 29 सितंबर को दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई336 को ‘‘इंजन में तकनीकी गड़बड़ी’’ के कारण गोवा लौटना पड़ा। 

विमानन कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘तय मानक परिचालन प्रक्रियाओं के अनुसार हमारे चालक ने जांच के लिए विमान को गोवा में उतारा। सभी यात्रियों को दिल्ली जाने वाली अन्य उड़ानों से गंतव्य स्थल भेजा गया।’’ हालांकि काबराल ने कहा कि विमान के इंजन में आग लगने के बाद उसे वापस लौटना पड़ा। वह बाद में किसी अन्य विमान से दिल्ली गए। एक वरिष्ठ डीजीसीए अधिकारी ने कहा, ‘‘नागर विमानन महानिदेशालय ने इंडिगो गोवा-दिल्ली उड़ान घटना की जांच आरंभ कर दी है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत