1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 11 अक्टूबर से indigo की दिल्ली से रियाद व दिल्ली से कुवैत उड़ान सेवा होगी शुरू

11 अक्टूबर से indigo की दिल्ली से रियाद व दिल्ली से कुवैत उड़ान सेवा होगी शुरू

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 30, 2019 03:41 pm IST,  Updated : Aug 30, 2019 03:41 pm IST

देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो 11 अक्टूबर से दिल्ली-रियाद और दिल्ली-कुवैत की नयी उड़ान सेवा शुरू करेगी। कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि रियाद उसकी सेवा से जुड़ने वाला 22वां अंतरराष्ट्रीय गंतव्य होगा। वहीं कुवैत के लिए मुंबई से उड़ान सेवा कंपनी पहले से संचालित कर रही है। 

indigo- India TV Hindi
indigo

नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो 11 अक्टूबर से दिल्ली-रियाद और दिल्ली-कुवैत की नयी उड़ान सेवा शुरू करेगी। कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि रियाद उसकी सेवा से जुड़ने वाला 22वां अंतरराष्ट्रीय गंतव्य होगा। वहीं कुवैत के लिए मुंबई से उड़ान सेवा कंपनी पहले से संचालित कर रही है। 

बयान के मुताबिक कंपनी अभी मुंबई से जेद्दाह के लिए नियमित सीधी उड़ान सेवा संचालित कर रही है। देश की राजधानी और सऊदी अरब की राजधानी के बीच सीधी उड़ान सेवा के लिए उसने यह विस्तार किया है। इंडिगो की देश के कुल विमानन बाजार में लगभग 47 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 

कंपनी के मुख्य वाणिज्य अधिकारी विलियम बोल्टर ने कहा कि रियाद वाणिज्यिक एवं राजनीतिक गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र है। हम विश्वस्त हैं कि यहां हमारी सेवा बेहतर काम करेगी जैसा उसने जेद्दाह में किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा