1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: आरकेपुरम से ब्रिटिश नागरिक गिरफ्तार, नेत्रहीन बच्चों से यौन शोषण का आरोप

दिल्ली: आरकेपुरम से ब्रिटिश नागरिक गिरफ्तार, नेत्रहीन बच्चों से यौन शोषण का आरोप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 04, 2017 05:57 pm IST,  Updated : Sep 04, 2017 06:00 pm IST

देश की राजधानी दिल्ली से शर्मसार कर देने वाली खबर है। दिल्ली के आरकेपुरम में ब्लाइंड स्कूल के बच्चों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है।

jail- India TV Hindi
jail

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से शर्मसार कर देने वाली खबर है। दिल्ली के आरकेपुरम में ब्लाइंड स्कूल के बच्चों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 54 वर्षीय एक ब्रिटिश नागरिक मरे डेनिस वार्ड को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि आरकेपुरम के सेक्टर-5 में ब्लाइंड स्कूल में कई बच्चों ने अपने साथ यौन शोषण की शिकायत दी थी। 3 बच्चों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर ब्रिटिश नागरिक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद उसके मोबाइल फोन और लैपटॉप को भी खंगाला। पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल और लैपटॉप से भी आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत