नई दिल्ली: दिल्ली के बड़े नामी स्कूल में पहली क्लास के एक स्टूडेंट की सेप्टिक टैंक में गिरने से मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटना दिल्ली के वसंतकुंज इलाके के एक स्कूल की है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना दोपहर की है। पुलिस का कहना है स्कूल प्रशासन ने मामले की जानकारी देर से पुलिस को दी।
आपको बता दें कि दो दिन पहले भी दिल्ली के एक स्कूल में सेप्टिक टैंक में गिरने से बच्चे की मौत का मामला सामने आया था।