1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid-19: दिल्ली में तीसरे डॉक्टर को हुआ कोरोना, कैंसर संस्थान बंद

Covid-19: दिल्ली में तीसरे डॉक्टर को हुआ कोरोना, कैंसर संस्थान बंद

 Reported By: IANS
 Published : Apr 01, 2020 05:21 pm IST,  Updated : Apr 01, 2020 05:21 pm IST

मोहल्ला क्लीनिक के दो डॉक्टरों के कोरोना से संक्रमित होने के बाद, शहर के एक और डॉक्टर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसकी वजह से दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टिीट्यूट को सेनिटाइजेशन के लिए बंद करना पड़ा है।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

नई दिल्ली: मोहल्ला क्लीनिक के दो डॉक्टरों के कोरोना से संक्रमित होने के बाद, शहर के एक और डॉक्टर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसकी वजह से दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टिीट्यूट को सेनिटाइजेशन के लिए बंद करना पड़ा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, डॉक्टर को अपने रिश्तेदार से यह संक्रमण हुआ है, जो विदेश से वापस आया था।

एक अधिकारी ने कहा, "ओपीडी के साथ अस्पताल को भी सेनिटाइजेशन के लिए बंद कर दिया गया है।" राजधानी में डॉक्टर के संक्रमित होने का यह तीसरा मामला है।

इससे पहले बदरपुर और मौजपुर में मोहल्ला क्लीनिक के दो डॉक्टरों को कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया था। अधिकारियों ने इन डॉक्टरों के रोगियों को घर में एकांतवास में रहने के लिए कहा है।

दिल्ली में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 120 हो गई है, जिसमें से 49 लोगों ने विदेश की यात्रा की थी।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत