1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: मानसरोवर पार्क में एक ही परिवार के 4 महिलाओं समेत 5 लोगों की हत्या

दिल्ली: मानसरोवर पार्क में एक ही परिवार के 4 महिलाओं समेत 5 लोगों की हत्या

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 07, 2017 10:49 am IST,  Updated : Oct 07, 2017 10:49 am IST

बताया जा रहा है कि लंबे समय से ये परिवार यहां रह रहा है। पड़ोसियों के मुताबिक आज अचानक उन्हें फोन आया और इस घटना के बारे में पता चला। मरने वालों में एक चौकीदार भी शामिल है।

delhi-mansarovar-park-murder- India TV Hindi
delhi-mansarovar-park-murder

नई दिल्ली: दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके में पांच लोगों की हत्या कर दी गई है। सभी लोग एक ही परिवार के हैं। मरनवालों में 4 महिलाएं हैं। वारदात के बारे में फिलहाल ज़्यादा जानकारी नहीं मिली है लेकिन इन हत्याओं के पीछे ज़मीन विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस टीम के साथ डीसीपी मौके पर पहुंचे चुके हैं और मामले की जांच जारी है। ये भी पढ़ें; हनीप्रीत के 15 मोबाइल और 30 राज़दार, राम रहीम के कौन-कौन से राज खोले?

बताया जा रहा है कि लंबे समय से ये परिवार यहां रह रहा है। पड़ोसियों के मुताबिक आज अचानक उन्हें फोन आया और इस घटना के बारे में पता चला। मरने वालों में एक चौकीदार भी शामिल है।

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हत्याकांड के पीछे क्या वजह है यह तत्काल साफ नहीं हो पाया है। लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि इसके पीछे संपत्ति विवाद हो सकता है। जिन महिलाओं की हत्या की गई, उनके नाम हैं- उर्मिला (65 साल), संगीत गुप्ता (43 साल), नुपूर जिंदल (35 साल), अंजलि जिंदल (33 साल)। वहीं 50 साल के गार्ड राकेश की भी हत्या कर दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत