1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: दिल्ली सरकार के फूड सेंटर में खाना बांटने वाला कोरोना पॉजिटिव, अब सैकड़ों में संक्रमण का खतरा

Coronavirus: दिल्ली सरकार के फूड सेंटर में खाना बांटने वाला कोरोना पॉजिटिव, अब सैकड़ों में संक्रमण का खतरा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 19, 2020 12:56 pm IST,  Updated : Apr 19, 2020 01:52 pm IST

दिल्ली में पिछले हफ्ते एक पिज्जा सेंटर में कोरोना का मामला सामने आने के बाद अब दिल्ली सरकार के फूड सेंटर से ऐसा ही मामला सामने आया है।

Food Center - India TV Hindi
Food Center  Image Source : PTI

दिल्ली में पिछले हफ्ते एक पिज्जा सेंटर में कोरोना का मामला सामने आने के बाद अब दिल्ली सरकार के फूड सेंटर से ऐसा ही मामला सामने आया है। दिल्ली में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक फूड सेंटर का कर्मचारी कोरोना से पॉजिटिव मिला है। अब यहां से जुड़े सैकड़ों लोगों पर कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बन गया है। यह जानकारी आज खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा राज्य में स्थापित फूड सेंटर्स में से एक में काम करने वाला एक व्यक्ति कोरोना से पॉजिटिव पाया गया है। फिलहाल यहां से जुड़े सभी लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। कल दिल्ली में 736 लोगों की रिपोर्ट आई थी। जिसमें 186 लोग कोरोना से संक्रमित मिले। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से किसी में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। बता दें कि फूड सेंटर पर काम करने वाले शख्स में भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। 

20 अप्रैल से लॉकडाउन में कोई ढील नहीं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में 20 अप्रैल से लॉकडाउन में किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस की स्थि​ति काफी गंभीर है, इसे देखते हुए फिलहाल लॉकडाउन में कोई छूट नहीं दी जाएगी। एक हफ्ते बाद दिल्ली सरकार स्थिति की समीक्षा करेगी, जिसके बाद संभवत: कुछ क्षेत्रों में छूट दे दी जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में फिलहाल 1893 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 26 लोग आईसीयू में है, 6 वेंटिलेटर पर हैं वहीं 46 की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में फिलहाल सभी 11 जिले के कंटेन्मेंट जोन घोषित हैं। इसके अलावा दिल्ली के अंदर 77 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत