1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कारों के लिए सम-विषम नंबर फॉर्मूला सुबह 8 से शाम 8 तक: दिल्ली सरकार

कारों के लिए सम-विषम नंबर फॉर्मूला सुबह 8 से शाम 8 तक: दिल्ली सरकार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 08, 2015 06:14 pm IST,  Updated : Dec 08, 2015 06:14 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने 1 जनवरी से अपनी चर्चित सम-विषम नंबर फॉर्मूला 15 दिन के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू करने की घोषणा कर दी है। दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय

Delhi govt announced even-odd number Formula- India TV Hindi
Delhi govt announced even-odd number Formula

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने 1 जनवरी से अपनी चर्चित सम-विषम नंबर फॉर्मूला 15 दिन के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू करने की घोषणा कर दी है। दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने बताया कि इस योजना के तहत 2, 4, 6, 8 और 10 जनवरी को सम नंबर वाली कारें चलेंगी औऱ 1, 3, 5, 7 और 9 तारीख को विषम नंबर की कारें। रविवार को सभी नंबरों की कारें सड़कों पर चल सकेंगी।

सम, विषम का फॉर्मूला सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक ही लागू रहेगा। आज इस योजना की घोषणा के वक्त बताया गया कि सुबह 8 बजे से पहले और रात को 8 बजे के बाद इस नियम में रियायत दी जाएगी। बताया जाता है सुबह 8 बजे से पहले रियायत इसलिए दी गई है, ताकि मां-बाप बच्चों को स्कूल छोड़ सकें। गोपाल राय ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार ने इस संबंध में और रिपोर्ट मांगी है। मेक्सिको में ऐसा ही एक नियम 1989 से ही लागू है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत