1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus:दिल्ली सरकार ने तब्लीगी-जमात के आयोजन को लेकर FIR दर्ज करने का आदेश दिया, 6 लोगों की हुई मौत

Coronavirus:दिल्ली सरकार ने तब्लीगी-जमात के आयोजन को लेकर FIR दर्ज करने का आदेश दिया, 6 लोगों की हुई मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 30, 2020 10:19 pm IST,  Updated : Mar 31, 2020 12:06 am IST

राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी-जमात के मरकज को लेकर दिल्ली सरकार ने मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

दिल्ली सरकार ने निजामुद्दीन में तब्लीगी-जमात के आयोजन को लेकर FIR दर्ज करने का आदेश दिया- India TV Hindi
दिल्ली सरकार ने निजामुद्दीन में तब्लीगी-जमात के आयोजन को लेकर FIR दर्ज करने का आदेश दिया Image Source : ANI

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी-जमात के मरकज को लेकर दिल्ली सरकार ने मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया। इस आयोजन में शामिल 6 लोगों की तेलंगाना के अस्पताल में मौत हो गई है। तब्लीगी-जमात के इस मरकज में देश-विदेश से लोग आए हुए थे। यहां से करीब दो सौ लोगों को कोरोना वायरस की जांच के लिए दिल्ली के अलग-अलग हॉस्पिटल में ले जाया गया है। 

वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने लॉकडाउन का किसी भी प्रकार का उल्लंघन होने पर संबंधित क्षेत्र के जिलाधिकारियों और पुलिस उपायुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए । उपराज्यपाल ने डीएम और डीसीपी को निर्देश दिया है कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान बिना ई-पास या वाजिब कारण के घूमते पाए गए लोगों को प्रशासन द्वारा स्थापित जिला आश्रय स्थलों में भेजा जाए। उच्च स्तरीय बैठक में ये निर्देश जारी किए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, जिलाधिकारियों, पुलिस उपायुक्तों ने भागीदारी की।

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत