1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: पत्नी पर ब्लेड से हमला, चेहरे पर 7 इंच गहरा ज़ख्म

दिल्ली: पत्नी पर ब्लेड से हमला, चेहरे पर 7 इंच गहरा ज़ख्म

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 17, 2016 10:15 am IST,  Updated : Jan 17, 2016 11:45 am IST

नई दिल्ली: दिल्ली में 22 साल की इस युवती अर्चना पर ब्लेड से हमले का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। आरोप किसी और पर नहीं बल्कि इसके पति दीपक पर ही लगा है। नार्थ दिल्ली

blade attack- India TV Hindi
blade attack

नई दिल्ली: दिल्ली में 22 साल की इस युवती अर्चना पर ब्लेड से हमले का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। आरोप किसी और पर नहीं बल्कि इसके पति दीपक पर ही लगा है। नार्थ दिल्ली के इसी बुराड़ी इलाके में आरोपी ने पत्नी पर ब्लेड से हमला किया। डॉक्टरों के मुताबिक, अर्चना के चेहरे पर करीब सात इंच लंबा और डेढ़ इंच गहरा ज़ख्म हुआ है।

जानकारी के मुताबिक अर्चना की शादी 2 साल पहले आरोपी दीपक के साथ शादी हुई थी । पति के बार-बार झगड़ों से परेशान अर्चना कादी विहार में मायके रहने चली आई थी। वह एक कंपनी में नौकरी करने लगी थी। अर्चना तोमर कॉलोनी से मेन रोड पर बस के आ रही थी तभी पीछे से आरोपी पति ने इसके चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया।

डॉक्टर की माने तो अर्चना के चेहरे पर गहरा ज़ख्म आया है। उसे हिंदू राव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पत्नी पर जानलेवा हमले करने वाले आरोपी के खिलाफ़ कार्रवाही में जुट गई है।

अगली स्लाइड में देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत