1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: पत्नी ने मारा थप्पड़, पति ने गला घोंटकर मार डाला

दिल्ली: पत्नी ने मारा थप्पड़, पति ने गला घोंटकर मार डाला

 Written By: Kumar Abhishek
 Published : Mar 05, 2017 04:37 pm IST,  Updated : Mar 05, 2017 04:37 pm IST

साऊथ ईस्ट दिल्ली के गोविंदपुरी थाने की पुलिस ने एक कातिल पति को गिरफ्तार किया है। इस शख्स ने अपनी पत्नी द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद गुस्से में आकर उसी रात पत्नी की हत्या कर दी और शव को घर में छोड़ अपने दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गया।

Representative Image | PTI- India TV Hindi
Representative Image | PTI

नई दिल्ली: साऊथ ईस्ट दिल्ली के गोविंदपुरी थाने की पुलिस ने एक कातिल पति को गिरफ्तार किया है। इस शख्स ने अपनी पत्नी द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद गुस्से में आकर उसी रात पत्नी की हत्या कर दी और शव को घर में छोड़ अपने दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गया। लगातार तलाशी के बाद आखिरकार कातिल पति को दिल्ली पुलिस ने मुम्बई से गिरफ्तार कर लिया। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुस्तकिम नामक शख्स ने अपनी पत्नी यास्मीन का कत्ल महज एक थप्पड़ का बदला लेने के लिए कर दिया। मुस्तकिम ने अपनी पत्नी को गुस्से में किसी बात पर थप्पड़ मारा तो बदले में इसकी पत्नी यास्मीन ने भी इसको थप्पड़ जड़ दिया। इस बात से मुस्तकिम का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और इसने अपनी पत्नी का गला घोंटकर उसे मार डाला। पत्नी की हत्या करने के बाद कातिल पति अपने दोनों बच्चों के साथ घर से फरार हो गया। कत्ल की ये सारी दास्तां खुद कातिल ने कैमरे के सामने कबूली।

6 फरवरी की रात की थी पत्नी की हत्या

बीती 6 फरवरी को मुस्तकिम ने अपनी पत्नी की हत्या की थी और बाहर से घर बंद करके फरार हो गया था। लेकिन जब घर से काफी बदबू आने लगी तो गोविंदपुरी थाने की पुलिस ने 11 फरवरी को घर का ताला तोड़ सड़ी-गली लाश को बाहर निकाला। घर से पति और दोनों बच्चे गायब होने का पता चलते ही पुलिस की शक की सुई उसकी तरफ घूम गई। पुलिस कातिल की खोज के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर उसकी तलाश में जुट गई और आखिरकार मुस्तकिम पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत