1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ऑपरेशन ब्लैक रोज: दिल्ली के मॉल, शॉपिंग परिसरों में मॉक ड्रिल

ऑपरेशन ब्लैक रोज: दिल्ली के मॉल, शॉपिंग परिसरों में मॉक ड्रिल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 30, 2015 10:17 am IST,  Updated : Dec 30, 2015 10:17 am IST

नववर्ष से पहले समूचे शहर में सुरक्षा अभ्यास के तहत दिल्ली पुलिस ने मंगलवार रात प्रमुख मॉलों और शॉपिंग परिसरों को खाली कराया।

mock drill delhi- India TV Hindi
mock drill delhi

नयी दिल्ली: नववर्ष से पहले समूचे शहर में सुरक्षा अभ्यास के तहत दिल्ली पुलिस ने मंगलवार रात प्रमुख मॉलों और शॉपिंग परिसरों को खाली कराया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन सुरक्षा अभ्यासों के लिए शहर में सभी पुलिस रेंज के संयुक्त आयुक्तों को पहले से निर्देश दिया गया था और समूचा ऑपरेशन पुलिस आयुक्त :कानून व्यवस्था: की निगरानी में हुआ। अभ्यास का बड़ा हिस्सा रात नौ बजे के बाद किया गया क्योंकि नया साल मनाने वाले लोगों के देर शाम उमड़ने की उम्मीद होती है।

मॉक ड्रिल में आतंकियों के मंसूबे को नाकाम करने का अभ्यास किया गया। एनएसजी, स्वात कमांडों के अलावा दिल्ली पुलिस ने आतंकियों को मारने और पीड़ितों को मदद पहुंचाने, उन्हें अस्पताल तक ले जाने का अभ्यास किया। इसके अलावा सभी इमरजेंसी सेवाओं को भी ड्रिल में शामिल किया गया जिसमें फायर बिग्रेड, एंबुलेंस सर्विस शामिल रहीं। इसे ऑपरेशन ब्लैक रोज का नाम दिया गया था।

मॉक ड्रिल कई मॉल्स और भीड़भाड़ वाले इलाके में की गई है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया, 'इन मॉक ड्रिल्स के लिए दिल्ली पुलिस के सारे ज्वाइंट कमिश्नर को पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए थे और विशेष पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में ये पूरा ऑपरेशन अंजाम दिया गया। सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया, 'नए साल की पूर्व संध्या पर किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए हमारी तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत