1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: वॉयलेट लाइन पर मेट्रो सेवा बाधित, ट्रेन पर गिरी रेलिंग की दीवार

दिल्ली: वॉयलेट लाइन पर मेट्रो सेवा बाधित, ट्रेन पर गिरी रेलिंग की दीवार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 05, 2018 06:37 pm IST,  Updated : Jul 05, 2018 06:49 pm IST

जानकारी के मुताबिक लाजपत नगर और जंगपुरा स्टेशन के बीच अचानक मेट्रो के रेलिंग की दीवार ट्रेन के कोच पर आ गिरी। इस वजह से ट्रेन रूक गई।

Delhi Metro- India TV Hindi
Delhi Metro Image Source : ANI

 नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो के वायलेट लाइन पर ट्रेन यात्रियों में उस समय अफरातफरी मच गई जब रेलिंग की दीवार ट्रेन की कोच पर आ गिरी। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रेलिंग गिरने की वजह से वॉयलेट लाइन पर मेट्रो की सेवा रोक दी गई। जानकारी के मुताबिक लाजपत नगर और जंगपुरा स्टेशन के बीच अचानक मेट्रो के रेलिंग की दीवार ट्रेन के कोच पर आ गिरी। इस वजह से ट्रेन रूक गई। ट्रेन को अगले स्टेशन तक ले जाना मुश्किल था इसलिए यात्रियों को पैदल ही अगले स्टेशन तक जाना पड़ा। यात्रियों को घटनास्थल से नजदीकी मेट्रो स्टेशन पहुंचाने के बाद अब दिल्ली मेट्रो का दस्ता हादसे वाली जगह को क्लियर करने में जुट गया। 

आपको बता दें कि वॉयलेट लाइन दिल्ली को हरियाणा के फरीदाबाद और अन्य हिस्सों से जोड़नेवाली अहम मेट्रो लाइन है। मेट्रो सेवा बाधित होने यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत