1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: मोहल्ला क्लिनिक का डॉक्टर Corona संक्रमित, जीटीबी में भर्ती

दिल्ली: मोहल्ला क्लिनिक का डॉक्टर Corona संक्रमित, जीटीबी में भर्ती

 Written By: IANS
 Published : Mar 23, 2020 05:53 pm IST,  Updated : Mar 23, 2020 05:53 pm IST

कोरोना वायरस से पीड़ित एक मरीज का इलाज करने के क्रम में मोहल्ला क्लिनिक का एक डॉक्टर खुद वायरस संक्रमित हो गया। संक्रमित डॉ. गोपाल झा गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती हैं।

Mohalla Clinic- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

नई दिल्ली. कोरोना वायरस से पीड़ित एक मरीज का इलाज करने के क्रम में मोहल्ला क्लिनिक का एक डॉक्टर खुद वायरस संक्रमित हो गया। संक्रमित डॉ. गोपाल झा गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती हैं। डॉ. झा ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि एक मरीज का इलाज करते समय वह कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए। सिरदर्द से पीड़ित होने के कारण उन्होंने फोन पर अधिक जानकारी देने से असमर्थता जताई।

डॉ. गोपाल झा के करीबी डॉ. बीरबल झा ने बताया कि शमा (38) नाम की एक मरीज का उन्होंने इलाज किया था, जो दुबई से आई थी। मरीज को संदिग्ध जानकर उन्होंने उसे डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया, जहां वह कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई। इसके बाद डॉ. गोपाल झा की भी जांच की गई और जांच में वह भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए। डॉक्टर गोपाल झा जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि उनकी मरीज शमा डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज करवा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत