1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली NCR में शीतलहर जारी, अगले कुछ दिनों के लिए ये है मौसम विभाग का अनुमान

दिल्ली NCR में शीतलहर जारी, अगले कुछ दिनों के लिए ये है मौसम विभाग का अनुमान

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 29, 2021 12:27 pm IST,  Updated : Jan 29, 2021 12:27 pm IST

देश की राजधानी नई दिल्ली (National Capital New Delhi) में शुक्रवार को भी शीतलहर (Cold wave) जारी रही और न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है।

Delhi NCR noida ghaziabad cold wave imd alert weather forecast in coming days दिल्ली NCR में शीतलहर - India TV Hindi
दिल्ली NCR में शीतलहर जारी, अगले कुछ दिनों के लिए ये है मौसम विभाग का अनुमान Image Source : PTI

नई दिल्ली. देश की राजधानी नई दिल्ली (National Capital New Delhi) में शुक्रवार को भी शीतलहर (Cold wave) जारी रही और न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। IMD ने यह जानकारी दी। जब मैदानी भाग में न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक गिर जाता है तो IMD शीतलहर की घोषणा करता है। जब मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री या उससे भी नीचे चला जाता है तो वह भयंकर शीतलहर की स्थिति होती है।

पढ़ें- 'किसान की बेटियां हैं-एक इंच पीछे नहीं हटेंगी', ट्रैक्टर के सामने खड़ी होकर महिला पुलिसकर्मियों का किसानों को जवाब

पढ़ें- किसान कानून, कोरोना वैक्सीन और चीन, जानिए राष्ट्रपति के अभिभाषण की बड़ी बातें

IMD ने बताया कि इस सप्ताह शीतलहर का यह तीसरा दिन है तथा शनिवार को भी राहत मिलने का अनुमान नहीं है। मंगलवार और बृहस्पतिवार को मैदानी क्षेत्र में सर्द एवं शुष्क उत्तरी-पश्चिमी हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.1 और 3.8 डिग्री रहा था। नये साल के पहले दिन शहर में पारा 1.1 डिग्री तक लुढक गया था जो पिछले 15 सालों में जनवरी का सबसे कम न्यूनतम तापमान था।

पढ़ें- Kisan Andolan: टिकैत से मिलने पहुंचे जयंत, अखिलेश ने भी लगाया फोन, कही बड़ी बात
पढ़ें- रात में गाजीपुर बॉर्डर पर क्या हुआ, जानिए पूरा अपडेट

मुंबई में इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान
मुंबई में शुक्रवार सुबह तेज ठंड महसूस की गयी और शहर के सांताक्रूज मौसम विज्ञान केंद्र में न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले इस मौसम का सबसे कम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था, जो पिछले महीने दर्ज किया गया था।

पढ़ें- Kisan Andolan: धीरे-धीरे खत्म हो रहा है किसान आंदोलन! एक और संगठन ने खत्म किया धरना
पढ़ें- राजपथ की झांकी में यूपी ने मारी बाजी, मिला पहला स्थान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सांताक्रूज वेधशाला में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम का सबसे कम तापमान है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘उत्तर से चलने वाली हवाओं के कारण तापमान गिरा है। अगले 24 घंटे में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा लेकिन आगामी दिनों में तापमान बढ़ने के आसार हैं।’’ 

पढ़ें- Kisan Tractor Rally के दौरान हुई हिंसा में घायल पुलिस कर्मियों से अमित शाह ने की मुलाकात
पढ़ें- भारत-चीन संबंधों पर विदेश मंत्री एस. जशंकर का बड़ा बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत