1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, दिल्ली NCR में घना कोहरा, जानिए अगले 24 घंटे के लिए मौसम का अनुमान

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, दिल्ली NCR में घना कोहरा, जानिए अगले 24 घंटे के लिए मौसम का अनुमान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 16, 2021 08:46 am IST,  Updated : Jan 16, 2021 08:47 am IST

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि आज सुबह 5.30 बजे दिल्ली के पालम में 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो अगले 24 घंटे में 0.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।

उत्तर भारत में कड़ाके...- India TV Hindi
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, दिल्ली NCR में घना कोहरा, जानिए अगले 24 घंटे के लिए मौसम का अनुमान Image Source : PTI

नई दिल्ली. पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। दिल्ली NCR में आज सुबह से ही घना कोहरा IDense Fog) छाया हुआ है, जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि आज सुबह 5.30 बजे दिल्ली के पालम में 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो अगले 24 घंटे में 0.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। सफदरजंग में तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ज किया गया जो अघले 24 घंटे में 1.2 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने संभावना जताई कि 18 जनवरी की सुबह तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है।

पढ़ें- Corona Vaccination के लिए भारत तैयार, जानिए कैसी है तैयारियां

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी जारी

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में अलग अलग हिस्सों में कही हल्की तो कही कड़ाके की सर्दी पड़ी । हालांकि, मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर हल्के से घना कोहरा छाया रहा रहा । मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के वाराणसी मंडल में दिन का तापमान कम रहा, इसके अलावा अयोध्या, गोरखपुर, मेरठ, प्रयागराज मंडलों समेत सभी मंडलो में तापमान सामान्य से कम रहा । विभाग ने बताया कि प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान चुर्क में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान झांसी में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के सभी हिस्सों में कही घना तो कही हल्का कोहरा छाये रहने का अनुमान लगाया है।

पढ़ें- गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल के नेताओं को समझाया दो सौ सीटें जीतने का रोडमैप

राजस्‍थान में न्‍यूनतम तापमान में बढ़ोतरी
राजस्‍थान के ज्‍यादातर हिस्‍सों में बीते चौबीस घंटे में न्‍यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने से लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि, राज्‍य के कई जिले अब भी कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे में शीत लहर जारी रहेगी और घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बीती बृहस्‍पतिवार रात भीलवाड़ा में न्‍यूनतम तापमान सबसे कम 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पढ़ें- Kisan Andolan: राहुल गांधी की सरकार को चेतावनी 

इसके अलावा चित्‍तौड़गढ़ में यह 4.8 डिग्री, अलवर में 6.2 डिग्री, गंगानगर में 6.3 डिग्री, पिलानी में 6.6 डिग्री, जयपुर में 8.0 डिग्री व चुरू व सीकर में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान दिन के अधिकतम तापमान में भी अच्‍छी खासी बढोतरी दर्ज की गयी। मौसम विभाग के अनुसार राज्‍य के अनेक हिस्‍सों में सर्दी व कोहरे का असर अभी जारी रहेगा। मौसम केंद्र जयपुर ने राज्‍य के गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चुरू व झुंझुनू जिले में आगामी चौबीस घंटे में शीतलहर चलने व घना कोहरा छाये रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत