1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी की सरकार को चेतावनी, कहा- कृषि कानूनों को वापस लिए जाने तक पीछे नहीं हटेंगे

राहुल गांधी की सरकार को चेतावनी, कहा- कृषि कानूनों को वापस लिए जाने तक पीछे नहीं हटेंगे

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 15, 2021 03:06 pm IST,  Updated : Jan 15, 2021 03:06 pm IST

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘ये तीनों कानून किसानों की मदद करने के लिए नहीं हैं, बल्कि उन्हें खत्म करने के लिए हैं। सरकार कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है।’’ 

Rahul gandhi warns modi government over kisan andolan राहुल गांधी की सरकार को चेतावनी, कहा- कृषि कान- India TV Hindi
राहुल गांधी की सरकार को चेतावनी, कहा- कृषि कानूनों को वापस लिए जाने तक पीछे नहीं हटेंगे Image Source : TWITTER/ANI

नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर सरकार पर फिर निशाना साधा और कहा कि इन तीनों कानूनों को वापस लिए जाने तक उनकी पार्टी पीछे नहीं हटेगी। उप राज्यपाल के निवास के निकट आयोजित कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में शामिल राहुल गांधी ने कहा, ‘‘कुछ साल पहले केंद्र सरकार ने भूमि अधिग्रहण विधेयक के माध्यम से किसानों की जमीन छीनने का प्रयास किया था। कांग्रेस ने उसे रोका। भाजपा एक बार फिर किसानों पर आक्रमण कर रही है।’’

पढ़ें- India China Tension: सेना प्रमुख का बड़ा बयान

पढ़ें- जब अचानक सड़क पर आ गया तेंदुआ, पहले तो डर गए लोग लेकिन फिर...

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ये तीनों कानून किसानों की मदद करने के लिए नहीं हैं, बल्कि उन्हें खत्म करने के लिए हैं। सरकार कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। सरकार को ये तीनों कानून वापस लेने होंगे। सरकार जब तक ये कानून वापस नहीं लेगी तब तक कांग्रेस पीछे नहीं हटने वाली है।’’

पढ़ें- कर्नाटक के धारवाड़ में बड़ा सड़क हादसा
पढ़ें- क्या यूपी चुनाव में फिर दिखेगी सपा-बसपा गठबंधन? मायावती ने दिया जवाब

इससे पहले, राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘देश के अन्नदाता अपने अधिकार के लिए अहंकारी मोदी सरकार के ख़िलाफ़ सत्याग्रह कर रहे हैं। आज पूरा भारत किसानों पर अत्याचार व पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों के विरुद्ध आवाज़ बुलंद कर रहा है। आप भी जुड़िये और इस सत्याग्रह का हिस्सा बनिये।’’

पढ़ें- मरीजों के बिस्तर पर कुत्ते कर रहे 'मौज', चैन से सो रहा है अस्पताल प्रशासन
पढ़ें- आज है मायावती का जन्मदिन, मोदी सरकार से मांगा ये गिफ्ट

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को ‘किसान अधिकार दिवस’ मनाया। इसके तहत पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया और राज्यपालों एवं उप राज्यपालों को ज्ञापन सौंपें। मुख्य विपक्षी पार्टी ने आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में ‘स्पीकअप फॉर किसान अधिकार’ हैशटैग से सोशल मीडिया अभियान भी चलाया।

पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत