1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जमात का जंजाल: होम क्वारंटीन से गायब मिला पूर्व निगम पार्षद का पति, मुकदमा दर्ज

जमात का जंजाल: होम क्वारंटीन से गायब मिला पूर्व निगम पार्षद का पति, मुकदमा दर्ज

 Reported By: IANS
 Published : Apr 10, 2020 04:13 pm IST,  Updated : Apr 10, 2020 04:13 pm IST

स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा होम क्वारंटीन किया गया एक शख्स घर से गायब मिला। आरोपी दिल्ली की एकपूर्व महिला निगम पार्षद का पति है। पुलिस ने छाबला थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

जमात का जंजाल: होम...- India TV Hindi
जमात का जंजाल: होम क्वारंटीन से गायब मिला पूर्व निगम पार्षद का पति, मुकदमा दर्ज

नई दिल्ली: स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा होम क्वारंटीन किया गया एक शख्स घर से गायब मिला। आरोपी दिल्ली की एकपूर्व महिला निगम पार्षद का पति है। पुलिस ने छाबला थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपी के बारे में साबित हो चुका है कि वह निजामुद्दीन बस्ती स्थित मरकज तब्लीगी जमात मुख्यालय भी गया था।

दिल्ली पुलिस प्रवक्ता एसीपी अनिल मित्तल ने शुक्रवार को बताया, मामले का भंडाफोड़ तब हुआ जब आरोपी को होम क्वारंटीन कराने के बाद दोबारा स्वास्थ्य विभाग की टीमें जांचने पहुंचीं कि वह अपनी जगह पर मौजूद है या नहीं। मगर आरोपी होम क्वारंटीन वाली जगह से गायब मिला।

स्वास्थ्य विभाग ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी के अचानक होम क्वारंटीन से गायब होने के बारे में पता किया गया, तो इलैक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिये मालूम पड़ा कि वह निजामुद्दीन बस्ती स्थित मरकज तबलीगी जमात मुख्यालय भी गया था।

हांलांकि, पुलिस द्वारा मामले का भंडाफोड़ किए जाने से पहले संदेह होने पर जब स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आरोपी को होम क्वोरंटीन में रखा था, तब आरोपी खुद के मरकज जाने वाली बात को भी छिपा गया था। आरोपी के गायब होने से पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों का संदेह और भी ज्यादा पुख्ता हो गया।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने परिवार के अन्य लोगों की जांच कराई। तब इस बात का खुलासा हुआ कि आरोपी के परिवार में भी दो अन्य सदस्य कोरोना पॉजिटिव हैं। लिहाजा इलाके को एहतियातन सील कर दिया गया है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत