1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Earthquake: दिल्ली के पीतमपुरा में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Earthquake: दिल्ली के पीतमपुरा में महसूस किए गए भूकंप के झटके

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 15, 2020 12:00 pm IST,  Updated : May 15, 2020 12:03 pm IST

दिल्ली के पीतमपुरा में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें कि पिछले एक महीने में यह चौथी बार है जब दिल्ली में भूकंप आया है।

भूकंप।- India TV Hindi
भूकंप। Image Source : AP

नई दिल्ली: दिल्ली के पीतमपुरा में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें कि पिछले एक महीने में यह चौथी बार है जब दिल्ली में भूकंप आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.2 मापी गई है। इसके पहले बीते रविवार को भी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेन्टर फॉर सेस्मोलोजी के मुताबिक, रविवार को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई थी।

इससे पहले 12 और 13 अप्रैल को भी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बता दें कि दिल्ली भूकंप के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में आती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत