1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली पुलिस ने लोगों से बिना जरूरत घरों से नहीं निकले की अपील की

दिल्ली पुलिस ने लोगों से बिना जरूरत घरों से नहीं निकले की अपील की

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 17, 2020 11:53 pm IST,  Updated : Mar 17, 2020 11:54 pm IST

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कोरोना वायरस के मद्देनजर लोगों से जहां तक संभव हो घरों में रहने और बिना जरूरत के बाहर नहीं निकलने की अपील की।

दिल्ली पुलिस ने लोगों...- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस ने लोगों से बिना जरूरत घरों से नहीं निकले की अपील की Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कोरोना वायरस के मद्देनजर लोगों से जहां तक संभव हो घरों में रहने और बिना जरूरत के बाहर नहीं निकलने की अपील की। इससे पहले सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में 31 मार्च तक 50 से अधिक लोगों वाले धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रमों की अनुमति नहीं होगी। 

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा , “ कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए, पुलिस दिल्ली के लोगों से घरों में ही रहने और अनावश्यक रूप से मनोरंजक गतिविधियों के लिए बाहर न आने की अपील करती है।” बयान में लोगों से अपील की गई कि वे 31 मार्च तक विरोध प्रदर्शन, धरना, रैली या किसी अन्य गतिविधि के लिए किसी भी जगह पर इकट्ठा न हों, चाहे वह बंद स्थान हो या खुला। 

बयान के मुताबिक, पुलिस इस तरह से लोगों के जमा होने के संबंध में कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) या अनुमति नहीं देगी। यह भी निर्णय किया गया है कि सार्वजनिक मनोरंजन गतिविधियों के लिए कोई लाइसेंस और अनुमति नहीं दी जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत