1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली पुलिस ने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से रास्ता खोलने की अपील की

दिल्ली पुलिस ने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से रास्ता खोलने की अपील की

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 17, 2020 10:47 pm IST,  Updated : Jan 17, 2020 10:47 pm IST

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से कालिंदी कुंज-शाहीन बाग मार्ग को खोलने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली एनसीआर के निवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Protest against CAA- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से कालिंदी कुंज-शाहीन बाग मार्ग को खोलने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली एनसीआर के निवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग क्षेत्र में लोग एक महीने से धरना-प्रदर्शन पर बैठे हैं। यह सड़क नोएडा और दिल्ली को जोड़ने का काम करती है और विरोध प्रदर्शन के कारण नोएडा यातायात पुलिस ने उसे बंद कर दिया है।

पुलिस बयान में कहा गया, “हम रोड नंबर 13 ए पर बैठे विरोध प्रदर्शनकारियों से अनुरोध करते हैं कि वे लोगों को हो रही परेशानी को समझें। राजमार्ग पूरी तरह बंद होने के कारण दिल्ली और एनसीआर के निवासियों, वरिष्ठ नागरिकों, मरीजों और स्कूल के बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।” 

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत