1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पठानकोट से कार हाइजैक, ड्राइवर का शव मिला, दिल्ली में अलर्ट

पठानकोट से कार हाइजैक, ड्राइवर का शव मिला, दिल्ली में अलर्ट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 22, 2016 12:59 pm IST,  Updated : Jan 22, 2016 01:27 pm IST

दिल्ली पुलिस ने पठानकोट से हाईजैक हुई सफेद ऑल्टो कार के ड्राइवर का शव मिलने के बाद अलर्ट जारी किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस ऑल्टो कार को पठाकोट से किराए पर लिया गया था।

pathankot- India TV Hindi
pathankot

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने पठानकोट से हाईजैक हुई सफेद ऑल्टो कार के ड्राइवर का शव मिलने के बाद अलर्ट जारी किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस ऑल्टो कार को पठाकोट से किराए पर लिया गया था। लेकिन बाद में इसके ड्राइवर का शव मिला। बताया जा रहा है कि सफेद रंग की इस अल्टो कार पर हिमाचल का नंबर है और इसे तीन लोगों ने पठानकोट में किराए पर लिया था। कार का ड्राइवर विजय कुमार 20 जनवरी को हिमाचल के कांगड़ा में मृत पाया गया।

गौरतलब है कि इस माह की शुरुआत में ही कड़ी सुरक्षा वाले पठानकोट एयरफोर्स बेस पर आतंकी हमला हुआ था। दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में ट्वीट करके चेतावनी के साथ कार से संबंधित विवरण दिया है और उसमें मीडिया को भी टैग किया है। पुलिस के अनुसार, कार का रजिस्ट्रेशन नंबर HP01D2440 है।

ओलांद के लिए भी धमकियां

खास बात यह कि इस बार गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद हैं और गुरुवार को बेंगलुरु में फ्रेंच कॉन्सूलेट को धमकी भरा खत मिला था जिसमें ओलांद को भारत न आने की धमकी दी गई थी। इसे देखते हुए देशभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत