1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली पुलिस ने बलात्कार के आरोपी स्वयंभू बाबा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया

दिल्ली पुलिस ने बलात्कार के आरोपी स्वयंभू बाबा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 14, 2018 08:30 am IST,  Updated : Jun 14, 2018 08:30 am IST

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 25 वर्षीय युवती के साथ बार - बार बलात्कार करने के आरोपी स्वयंभू बाबा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। जिला पुलिस से मामले की जांच कल ही अपराध शाखा को सौंपी गयी है।

स्वयंभू बाबा- India TV Hindi
स्वयंभू बाबा

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 25 वर्षीय युवती के साथ बार - बार बलात्कार करने के आरोपी स्वयंभू बाबा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। जिला पुलिस से मामले की जांच कल ही अपराध शाखा को सौंपी गयी है। पुलिस ने बताया कि महिला ने स्वयंभू बाबा दाती महाराज के खिलाफ रविवार को दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी थी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह स्वयंभू बाबा की एक दशक से शिष्य रही है लेकिन दाती महाराज और उसके दो शिष्यों द्वारा उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किए जाने के बाद वह अपने गृह प्रदेश राजस्थान लौट गयी। (राजपूतों की तुलना चूहों से करने पर करणी सेना ने दी मंत्री की नाक-कान काटने की धमकी )

पुलिस ने बताया कि उसने आज मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज कराया। उसने कहा कि स्वयंभू बाबा देश छोड़कर फरार न हो जाए , यह सुनिश्चत करने के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह करीब एक दशक से महाराज की अनुयायी थी। लेकिन महाराज और चेलों द्वारा बार-बार बलात्कार किये जाने के बाद वह अपने घर राजस्थान लौट गयी थी।

युवती ने आरोप लगाया है कि बाबा की एक अन्य महिला अनुयायी उसे महाराज के कमरे में जबरन भेजती थी। मना करने पर धमकाती थी कि वह सभी से कहेगी कि पीड़िता अन्य चेलों के साथ भी यौन संबंध बनाती है। वह करीब दो साल पहले आश्रम से भाग गयी थी और लंबे समय से अवसाद में थी। अवसाद से उबरकर उसने अपने माता-पिता को पूरी बात बतायी और उनके साथ पुलिस को शिकायत दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत