1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल पर नाबालिग घरेलू सहायिका से बलात्कार का आरोप

दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल पर नाबालिग घरेलू सहायिका से बलात्कार का आरोप

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 25, 2019 10:56 pm IST,  Updated : Jul 25, 2019 10:56 pm IST

बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में 14 साल की घरेलू सहायिका से कथित तौर पर बलात्कार करने वाला दिल्ली पुलिस का एक हेड कॉन्स्टेबल फरार है। 

प्रतिकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर

नयी दिल्ली: बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में 14 साल की घरेलू सहायिका से कथित तौर पर बलात्कार करने वाला दिल्ली पुलिस का एक हेड कॉन्स्टेबल फरार है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मंगलवार को यह घटना तब हुई जब आरोपी और नाबालिग लड़की घर में अकेले थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता एनजीओ के पास पहुंची और उन्हें घटना के बारे में बताया। एनजीओ के सदस्य उसे मुंडका थाने ले गए और उसके बयान के आधार पर पॉक्सो कानून तथा आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

उन्होंने बताया कि आरोपी की उम्र 40 साल के आस पास है और वह फरार है तथा पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए टीमें बनाई हैं। पुलिस ने बताया कि उसकी तैनाती तीस हजारी अदालत परिसर में थी। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने नाबालिग का पहले भी कभी उत्पीड़न किया है। पिछले साल सितंबर में पुलिस के सहायक उपायुक्त पर एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार और उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। मामला जांच के लिए अपराध शाखा के पास गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत