1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. साउथ दिल्ली है महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक इलाका !

साउथ दिल्ली है महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक इलाका !

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 03, 2015 02:29 pm IST,  Updated : Jul 03, 2015 02:34 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस द्वारा जारी किए गए डेटा में महिलाओं के लिए बेहद चौंकाने वाली ख़बर सामने आई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक साल 2014 में रेप और छेड़खानी के सबसे ज्यादा मामले साउथ

ये है दिल्ली में...- India TV Hindi
ये है दिल्ली में महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक इलाका !

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस द्वारा जारी किए गए डेटा में महिलाओं के लिए बेहद चौंकाने वाली ख़बर सामने आई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक साल 2014 में रेप और छेड़खानी के सबसे ज्यादा मामले साउथ दिल्ली में दर्ज किए गए हैं। अंग्रेजी मैग्ज़ीन 'डेलीमेल' में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपराध-संभावित क्षेत्रों का खाका बनाया, जिसमें साउथ दिल्ली को महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक इलाका बताया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक इस इलाके में सिर्फ रेप ही नहीं, छेड़खानी के भी कई मामले सामने आए। इससे पहले रेप के ज्यादातर मामले गोविंदपुरी, अंबेडकर नगर और कांझावाला जैसे इलाकों में होते थे, लेकिन अब साउथ दिल्ली ने इनकी जगह ले ली है। इस साल वसंत विहार (15), मालवीय नगर (14), वसंत कुंज नॉर्थ (13), मेहरौली (12) और शाहबाद डेयरी (11) में रेप के सबसे ज्यादा केस दर्ज हुए।

दिल्ली पुलिस ने 10 ऐसी जगहों की लिस्ट बनाई, जहां छेड़खानी के सबसे ज्यादा मामले सामने आते हैं। इनमें से 5 साउथ दिल्ली में हैं। महिला अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्थाओं के मुताबिक इन जगहों पर इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी है, जिससे अपराधियों को आसानी हो जाती है।

गैर-सरकारी महिला अधिकार संस्था 'जागोरी' ने इस साल अप्रैल में साउथ दिल्ली में सेफ्टी ऑडिट किया था। उन्होंने पाया कि हौज खान, सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गुलमोहर पार्क, सर्वप्रिय विहार, पद्मिनी एन्क्लेव और ग्रीन पार्क जैसे इलाकों में भी सही से लाइटिंग नहीं है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की पहुंच तो कम है ही, पुलिस की मौजूदगी भी बहुत ही कम देखने को मिलती है।

जागोरी की पूर्व प्रमुख कल्पना विश्वनाथ ने कहा, 'ऐसे इलाकों में किसी भी सामान्य से दिखने वाले इंसान के लिए छेड़खानी करके भाग जाना या छिप जाना बहुत ही आसान है। कई जगहों पर फुटपाथ पर गाड़ियां पार्क की गई थीं और लोग सड़क पर खड़े होकर पेशाब कर रहे थे। यह बहुत ही गंभीर समस्या है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत