1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में अलकायदा का आतंकी गिरफ्तार, रोहिंग्या मुसलमानों को आतंकी ट्रेनिंग देने का आरोप

दिल्ली में अलकायदा का आतंकी गिरफ्तार, रोहिंग्या मुसलमानों को आतंकी ट्रेनिंग देने का आरोप

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 18, 2017 06:10 pm IST,  Updated : Sep 18, 2017 06:11 pm IST

पूर्वी दिल्ली से अलकायदा के एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने शौमान हक (27) को कल विकास मार्ग के समीप गिरफ्तार किया। इस पर रोहिंग्या मुसलमानों को आतंकी

terrorist- India TV Hindi
terrorist

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली से अलकायदा के एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने शौमान हक (27) को कल विकास मार्ग के समीप गिरफ्तार किया। इस पर रोहिंग्या मुसलमानों को आतंकी ट्रेनिंग देने का आरोप है।

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध आतंकी के पास से बिहार के किशनगंज का वोटर आईडी कार्ड मिला है और वह ब्रिटिश नागरिक है। साल 2013 में वह साउथ अफ्रिका गया था और वहां से सीरिया जाकर उसे आतंकी संगठन ज्वाइन किया था। वह रोहिंग्या मुसलमानों को बर्गला कर आतंकी बनाता था।

पिछले महीने इस आतंकवादी संगठन के साथ संबंध होने के संदेह में दो व्यक्ति यहां भिन्न भिन्न मामले में गिरफ्तार किये गये थे। नौ अगस्त को दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने 29 वर्षीय सैयद मोहम्मद जिशान अली को गिरफ्तार किया था। उससे पहले उसे सऊदी अरब से प्रत्यर्पित कराया गया था।

एक अगस्त को पश्चिम बंगाल पुलिस से मिली सूचना के आधार पर 25 वर्षीय रजा उल अहमद गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत