1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. होली पर यातायात नियम तोड़ने पर 9300 से ज्यादा लोगों के खिलाफ कार्रवाई

होली पर यातायात नियम तोड़ने पर 9300 से ज्यादा लोगों के खिलाफ कार्रवाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 02, 2018 11:29 pm IST,  Updated : Mar 02, 2018 11:29 pm IST

लिस ने बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वाले 4,634 लोगों का चालान किया।

दिल्ली पुलिस- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने होली के दिन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जमकर नकेल कसी और शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 1900 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई की। पुलिस ने कुल 9,300 से ज्यादा लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शराब पीकर गाड़ी चलाने के 1,918 मामलों में से 608 प्रकरण राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिणी हिस्से से हैं। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वाले 4,634 लोगों का चालान किया, जबकि तीन लोगों को बैठाकर स्कूटर या बाइक चलाने वाले 1,164 लोगों पर कार्रवाई की। पुलिस ने कहा कि अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 1,589 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

होली के मौके पर कुछ लोग जमकर बवाल काटते हैं और यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हैं। दिल्ली पुलिस भी कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तैयार नजर आ रही थी और उन्होंने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में कोई भी नरमी नहीं दिखाई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत