1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में सुबह बारिश से मौसम खुशनुमा, UP में छाई आंशिक बदली

दिल्ली में सुबह बारिश से मौसम खुशनुमा, UP में छाई आंशिक बदली

 Written By: IANS
 Published : Jun 16, 2017 10:36 am IST,  Updated : Jun 16, 2017 10:36 am IST

आईएमडी अधिकारी के मुताबिक, शहर में सुबह 18 मिलीमीटर बारिश हुई। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 98 फीसदी रही। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Delhi-Rain- India TV Hindi
Delhi-Rain

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह मौसम खुशनुमा रहा। कई क्षेत्रों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान छह डिग्री कम 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया, "आज आसमान में बदली छाई रहेगी। गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। " ये भी पढ़ें: कैसे होता है भारत में राष्ट्रपति चुनाव, किसका है पलड़ा भारी, पढ़िए...

आईएमडी अधिकारी के मुताबिक, शहर में सुबह 18 मिलीमीटर बारिश हुई। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 98 फीसदी रही। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश में आंशिक बदली छाई

वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के कई जिलों में शुक्रवार सुबह आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बूंदाबांदी होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। सुबह में हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, वायुमंडल में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। ऐसे में यहां पर तेज आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। आसमान में बदली का असर रहेगा और उमस में इजाफा होगा। आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी से उपर दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, 20 जून तक आंशिक तौर पर बदली छाए रहने और उसके बाद कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 25 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 24.3 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी का 24.7 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: 500 रुपए में बनवाइए इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस, दुनिया में कहीं भी चलाइए कार

भारत के लिए एससीओ की सदस्यता मिलने के क्या हैं मायने?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत