1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 118 ट्रेनें देरी से चल रहीं, महानंदा एक्सप्रेस रद्द

दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 118 ट्रेनें देरी से चल रहीं, महानंदा एक्सप्रेस रद्द

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 14, 2017 11:57 am IST,  Updated : Nov 14, 2017 11:57 am IST

रद्द की गई ट्रेनों में नई दिल्ली-अलिपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस, दिल्ली-आजमगढ़ कैफियत एक्सप्रेस, आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस, रक्सौल-दिल्ली सद्भावना एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर-दिल्ली इंटरसिटी, दिल्ली-फिरोजपुर इंटरसिटी, दिल्ली-वाराणसी महामना एक्सप्रेस, दिल्ली-

 train-fog- India TV Hindi
train-fog

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री ऊपर है। उत्तरी भारत में हल्के कोहरे के कारण 118 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, 34 के समय में परिवर्तन किया गया है और 10 रेलगाड़ियों को रद्द करना पड़ा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा, "सुबह मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। दिन में आमतौर पर आसमान साफ रहेगा।" सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 84 प्रतिशत और ²श्यता 1,000 मीटर दर्ज की गई।

रद्द की गई ट्रेनों में नई दिल्ली-अलिपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस, दिल्ली-आजमगढ़ कैफियत एक्सप्रेस, आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस, रक्सौल-दिल्ली सद्भावना एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर-दिल्ली इंटरसिटी, दिल्ली-फिरोजपुर इंटरसिटी, दिल्ली-वाराणसी महामना एक्सप्रेस, दिल्ली-फैजिल्का इंटरसिटी, दिल्ली-मऊ एक्सप्रेस और दिल्ली छिंदवाड़ा पाटालकोट एक्सप्रेस शामिल हैं।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के मुताबिक, किसी भी उड़ान में देरी नहीं हुई और न ही किसी उड़ान को रद्द किया गया है। वहीं, सोमवार का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम का औसत तापमान है, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री नीचे 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आज से अगले दो दिन तक हल्की बारिश शुरू हो सकती है जिसकी वजह से स्माग हट जाएगा। दो दिन के बाद दिल्ली एनसीआर का आसमान पूरी तरह साफ हो सकता है। मौसम विभाग ने दावा किया है कि उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने दस्तक दी है जिसकी वजह से पंजाब और जम्मू-कश्मीर में मौसम बदला है और 15 नवंबर तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते अगले तीन-चार दिनों तक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के बाद उत्तर-पश्चिम भारत के तमाम इलाकों में ठंड दस्तक दे देगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत