1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विरोध प्रदर्शन के बावजूद जिम्मेदारी से नहीं हटी दिल्ली पुलिस, ऐसे निभाया अपना फर्ज

विरोध प्रदर्शन के बावजूद जिम्मेदारी से नहीं हटी दिल्ली पुलिस, ऐसे निभाया अपना फर्ज

 Reported By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Nov 05, 2019 10:35 pm IST,  Updated : Nov 05, 2019 11:46 pm IST

दिल्ली ट्रैफ़िक पुलिस ने राजधानी के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती मरीज़ के लिए गुरुग्राम से दिल्ली तक दिल लाने के मद्देनजर ग्रीन कॉरिडोर बनाया।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: एक तरफ दिल्ली में तीस हज़ारी कोर्ट में वकीलों और दिल्ली पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद मंगलवार को दिल्ली पुलिस के कर्मचारी पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर दिल्ली ट्रैफ़िक पुलिस ने राजधानी के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती मरीज़ के लिए गुरुग्राम से दिल्ली तक दिल लाने के मद्देनजर ग्रीन कॉरिडोर बनाया। 

गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल से दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी तक के इस ग्रीन कॉरिडोर की लंबाई तक़रीबन 31 किलोमीटर लम्बी थी, जिसे एम्बुलेंस ने महज 31 मिनट में ही तय कर लिया। हालांकि, आम तौर पर गुरुग्राम से दिल्ली के 31 किलोमीटर लम्बे रास्ते को तय करने में 1 घंटे के क़रीब का समय लगता है। लेकिन, दिल्ली ट्रैफ़िक पुलिस द्वारा बनाए गए ग्रीन कॉरिडोर ने यह सफर आसान कर दिया।

एक तरफ़ जहां दिल्ली पुलिस के जवान अपने अधिकारों की लड़ाई दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर लड़ते रहे वहीं, दूसरी ओर दिल्ली ट्रैफ़िक पुलिस के कुछ जवान ऐसे भी थे जो एक आम आदमी की जान बचाने के लिए ड्यूटी करते रहे और ग्रीन कॉरिडोर बनाया। इसे ही जिम्मेदारी निभाना कहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत