1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का Twitter अकाउंट हुआ हैक, जांच शुरू

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का Twitter अकाउंट हुआ हैक, जांच शुरू

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 11, 2018 04:51 pm IST,  Updated : Jul 11, 2018 04:51 pm IST

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि यातायात पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर बीती रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दो मैसेज पोस्ट किए गए।

Delhi Traffic Police's Twitter handle- India TV Hindi
Delhi Traffic Police's Twitter handle

नई दिल्ली: दिल्ली यातायात पुलिस का ट्विटर अकाउंट कल रात कुछ मिनट के लिए हैक कर लिया गया। हालांकि, इसे ठीक कर लिया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि यातायात पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर बीती रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दो मैसेज पोस्ट किए गए। एक मैसेज में लिखा था, ‘‘अगर जानना है कि किस तरह इसे ठीक किया जाए, तो मैसेज करें।’’

उन्होंने बताया कि इसके बाद इस पर एक और मैसेज आया, जिसमें कहा गया था कि यह ट्रैफिक अलर्ट नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि कुछ देर के लिए ट्विटर अकाउंट हैक हुआ था लेकिन कुछ ही मिनट के अंदर पासवर्ड बदल दिया गया और यह ठीक हो गया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने पुलिस उपायुक्त साइबर प्रकोष्ठ को एक शिकायत भेजी है और हैकरों की पहचान के लिए उन्होंने जांच शुरू कर दी है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत