1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में आज जारी रहेगा प्रचंड गर्मी का कहर, रविवार को हो सकती है बारिश

दिल्ली में आज जारी रहेगा प्रचंड गर्मी का कहर, रविवार को हो सकती है बारिश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 15, 2019 01:04 pm IST,  Updated : Jun 15, 2019 01:04 pm IST

उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी से तप रहा है। दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश में सूरज की तपिश से लोगों का हाल बेहाल है।

Delhi Weather- India TV Hindi
Delhi Weather Image Source :

नयी दिल्ली। उत्‍तर भारत इस समय भीषण गर्मी से तप रहा है। दिल्‍ली सहित पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश में सूरज की तपिश से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन दिल्लीवासी रविवार को तेज गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि मौसम विभाग ने कल धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल इस मौसम में सामान्य है। आर्द्रता 36 फीसदी दर्ज की गई। 

मौसम विभाग ने दिन के उत्तरार्ध में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। 

दिल्ली शहर के लिए मौसम संबंधी आधिकारिक आंकड़ा प्रदान करने वाली सफदरजंग वेधशाला ने शुक्रवार को अधिकतम तापामन 43.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत