1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: एयर होस्टेस बनने की तैयारी कर रही लड़की की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

दिल्ली: एयर होस्टेस बनने की तैयारी कर रही लड़की की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 06, 2017 05:34 pm IST,  Updated : Jul 06, 2017 05:34 pm IST

दिल्ली में एक सिरफिरे युवक ने एयर होस्टेस बनने की तैयारी कर रही लड़की की सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले कुछ महीनों से लड़की का पीछा कर रहा था लेकिन लड़की उसकी बात नहीं मान रही थी।

delhi- India TV Hindi
delhi

नई दिल्ली: दिल्ली में एक सिरफिरे युवक ने एयर होस्टेस बनने की तैयारी कर रही लड़की की सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले कुछ महीनों से लड़की का पीछा कर रहा था लेकिन लड़की उसकी बात नहीं मान रही थी।

घटना दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके की है जहां बुधवार शाम उस वक्‍त सनसनी फैल गई जब एक सिरफिरे युवक ने युवती पर कई बार चाकुओं से हमला किया। एयर होस्टेस की पढ़ाई कर रही 21 वर्षीय युवती अपने घर के बाहर टहल रही थी तभी आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बुरी तरह जख्मी युवती को अस्पताल ले जा गया जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़ित लड़की को पहले से जानता था। उसकी पहचान 22 साल के आदिल के रूप में हुई है। आरोपी पहले भी ऑटो लिफ्टिंग के एक केस में जेल जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि ऐसा संदेह है कि दोनों के बीच बहस हुई थी जिसके बाद आरोपी ने लड़की को कई बार चाकू मारा। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें बना दी हैं और तलाश की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत