नई दिल्ली: दिल्ली में प्रदूषण कम करने और बढ़ते ट्रैफिक को थामने के लिए केजरीवाल सरकार के ODD-EVEN नियम के दूसरे चरण का आज पहला टेस्ट था, जिसका असर नोएडा की सड़कों पर दिख रहा है।
नोएडा का एक खास चौराहा है 37, जो कि दिल्ली को दो अहम रास्तों से जोड़ता है। यह वो चौराहा है जिसका इस्तेमाल नौकरीपेशा लोग नोएडा स्थित ऑफिस आने के लिए करते हैं। यहां पर कभी-कभार जाम जैसी स्थिति नजर आती है। लेकिन इन दिनों यहां ODD-EVEN के चलते स्थिति थोड़ी भयावह हो चुकी है। इन सड़कों पर गाड़ियां चलने के बजाए रेंग रही हैं। आप खुद ही देखिए नोएडा की एक मुख्य सड़क का नजारा इन दिनों कैसा है।