1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोटबंदी का नक्सलियों पर असर, 40 खातों पर रोक, 55 करोड़ हैं जमा

नोटबंदी का नक्सलियों पर असर, 40 खातों पर रोक, 55 करोड़ हैं जमा

 Written By: IANS
 Published : Dec 20, 2016 05:53 pm IST,  Updated : Dec 20, 2016 05:53 pm IST

रांची: नक्सल प्रभावित झारखंड में बैंक प्रशासन ने नक्सलियों के कम से कम 40 खातों से लेनदेन को रोक दिया है। इन खातों में 55 करोड़ रुपए जमा हैं जिन्हें अब निकाला नहीं जा सकेगा।

maoists- India TV Hindi
maoists

रांची: नक्सल प्रभावित झारखंड में बैंक प्रशासन ने नक्सलियों के कम से कम 40 खातों से लेनदेन को रोक दिया है। इन खातों में 55 करोड़ रुपए जमा हैं जिन्हें अब निकाला नहीं जा सकेगा। इन 40 नक्सलियों में से 15 बेहद दुर्दात हैं, जिनके सिर पर इनाम भी है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इस बात की जांच जारी है कि नक्सलियों के खाते खुलेआम कैसे चल रहे थे। जिन खातों पर रोक लगाई गई है, वे रांची, जमशेदपुर और चाइबासा जिलों में हैं।

पुलिस ने कहा, "जिन नक्सलियों के खातों पर रोक लगाई गई है, उनमें बड़े नामों में अक्रमांजी, ब्रजेश गंझू, बिंदू गंझू, राकेश और शेखर गंझू के नाम शामिल हैं। उनके अलावा कोहराम, आरिफ, करमपाल और कबीर जैसे कई अन्य नक्सलियों के खातों पर भी रोक लगा दी गई है, जिनके सिर पर इनाम है।"

अपने परिजनों या अन्य रिश्तेदारों के खातों में रकम जमा कराने वाले कई नक्सलियों को उन खातों से लेन-देन करने से भी रोक दिया गया है।

कई नक्सलियों की पत्नियां मुखिया या जिला परिषद की सदस्य हैं, इसलिए उनके खातों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत