1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Mumbai Building Collapsed: मुख्यमंत्री ने कहा सरकार का ध्यान फंसे लोगों को बाहर निकालने पर, 100 साल पुरानी थी बिल्डिंग

Mumbai Building Collapsed: मुख्यमंत्री ने कहा सरकार का ध्यान फंसे लोगों को बाहर निकालने पर, 100 साल पुरानी थी बिल्डिंग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 16, 2019 02:22 pm IST,  Updated : Jul 16, 2019 02:22 pm IST

Devendra Fadnavis statement: महाराष्ट्र में मुंबई के डोंगरी इलाके में मंगलवार बिल्डिंग गिरने के हादसे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान आया है

Devendra Fadnavis statement on Mumbai Building Collapse- India TV Hindi
Devendra Fadnavis statement on Mumbai Building Collapse

Mumbai Building Collapsed: महाराष्ट्र में मुंबई के डोंगरी इलाके में मंगलवार बिल्डिंग गिरने के हादसे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान आया है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा ‘मुझे जो जानकारी मिल है, उसके मुताबिक बिल्डिंग गिरने के कारण लगभग 15 परिवार के फंसे होने की संभावना है, करीब 100 साल पुरानी बिल्डिंग थी, बिल्डिंग के निवासियों ने म्हाडा के नियमों के मुताबिक बिल्डिंग रीडेवेल्पमेंट के लिए रीडेवेल्पर को नियुक्त किया था, उसके लिए इजाजत भी मिली थी, लेकिन डेवेल्पर ने समय पर डेवप्ल किया या नहीं यह जांच के बाद सामने आएगी, फिलहाल सरकार का सारा फोकस जो लोग मलबे में दबे हैं उन्हें कैसा निकाला जाए, इसपर है, एक बार ये सारी चीजें सामने आ जाए उसके बाद जांच होगी।

ताजा जानकारी के मुताबिक इमारत के मलबे से अबतक एक बच्चे समते 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है जबकि 2 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। इमारत का आधा से ज्यादा हिस्सा गिर गया है। यह बिल्डिंग डोंगरी इलाके के निशान पाडा में गिरी है। एक अनुमान के मुताबिक बिल्डिंग में 40-50 लोगों के दबे होने की आशंका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत