नई दिल्ली: खबर इंडिया टीवी डॉट कॉम ने बीते दो महीनों में आपके साथ कुछ ऐसे चुनिंदा वीडियो साझा किए हैं जिन्होंने आपको झकझोरने के साथ एक खास संदेश भी दिया। अगर आपने इन वीडियो में से किसी को भी देखने का मौका गवाया हो तो हम आपके लिए अपने चर्चित वीडियो का पूरा कोलॉज एक बार फिर पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। देखिए और जरा सोचिए दुनिया कैसी कैसी।
प्यार में पड़कर कहीं आप भी तो ऐसा नहीं करते
प्यार, इश्क और मुहब्बत ऐसी चीज होती है कि आपको दीवानगी की सभी हदें पार करने को मजबूर कर देती है और इस दीवनगी में आप सही और बुरे के बीचे के बारीक अंतर को भी भूल जाते हैं। सोशल साइट्स पर शुरु होने वाला आज के दौर का आधुनिक प्यार युवाओं को इस कदर अपनी चपेट में ले रहा है कि उन्हें अंदाजा ही नहीं रह जाता कि वो चाहे-अनचाहे क्या अनर्थ कर रहे हैं। हम आपको एक वीडियो दिखाएंगे जिसे देखकर आप वाकई में हिल जाएंगे। अगर आपका करीबी भी भावनाओं में बहकर कुछ ऐसा करता है तो उसे समझाइए।
अगली स्लाइड में देखें और वीडियो