1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डॉक्टरों ने सर्जरी के दौरान महिला के पेट में छोड़ी कैंची, फिर हुआ ये

डॉक्टरों ने सर्जरी के दौरान महिला के पेट में छोड़ी कैंची, फिर हुआ ये

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 09, 2019 06:14 pm IST,  Updated : Feb 09, 2019 06:14 pm IST

एक सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में कैंची छोड़ने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

डॉक्टरों ने सर्जरी के...- India TV Hindi
डॉक्टरों ने सर्जरी के दौरान महिला के पेट में छोड़ी कैंची

हैदराबाद: शहर के एक सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया गया। एक व्यक्ति ने शिकायत की है कि उन्होंने पिछले साल नवंबर में एक सर्जरी के दौरान उसकी पत्नी के पेट में एक कैंची छोड़ दी थी। पुलिस ने ये जानकारी देते हुए कहा कि कथित चिकित्सा लापरवाही का मामला शुक्रवार को उस वक्त सामने आया, जब 33 वर्षीय महिला अपने पेट में दर्द महसूस करने के बाद अस्पताल गई और एक एक्स-रे करवाया।

उन्होंने बताया कि जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने और नुकसान पहुंचाने के आरोप में डॉक्टरों की एक टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के करीब तीन महीने बाद पेट में दर्द की शिकायत लेकर वह महिला दोबारा अस्पताल के गैस्ट्रोलॉजी विभाग में रुटिन चेकअप के लिए गई थी, जहां जांच के लिए जब पेट का एक्स-रे कराया गया तो नतीजे को देखकर सभी हैरान हो गए।

एक्स-रे में एक फोरशेप या चिमटा साफ तौर पर दिखता है। इसे देखते हुए दोबारा ऑपरेशन करने की बात कही गई। फिलहाल, इस बात की पुलिस ने शिकायत करने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत