1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली एक और डॉक्टर कोरोना पॉजेटिव, बंद किया गया दिल्ली का नामी अस्पताल

दिल्ली एक और डॉक्टर कोरोना पॉजेटिव, बंद किया गया दिल्ली का नामी अस्पताल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2020 11:21 am IST,  Updated : Apr 01, 2020 11:21 am IST

दिल्ली में कोरोना वायरस आम लोगों के साथ ही इलाज कर रहे डॉक्टरों पर भी असर डालता दिख रहा है।

Corona Virus Cases in India- India TV Hindi
Corona Virus Cases in India Image Source : AP

दिल्ली में कोरोना वायरस आम लोगों के साथ ही इलाज कर रहे डॉक्टरों पर भी असर डालता दिख रहा है। दिल्ली के स्टेट कैंसर हॉस्पिटल का एक डॉक्टर कोरोना से पॉजिटिव पाया गया है। बताया जा रहा है कि इस डॉक्टर का भाई यूके से भारत आया था, बताया जा रहा है कि उसी से इन्फेक्ट हुआ है।

लेकिन इस बीच एहतियात बरतते हुए सरकार ने हॉस्पिटल बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही उसे सेनेटाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इससे पहले भी कल दिल्ली के बाबरपुर इलाके में एक मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी। फिलहाल उन लोगों की पहचान की जा रही है जिन्होंने कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर से इलाज करवाया था। इसके अलावा दिल्ली के मौजपुर का एक डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद उससे इलाज करवाने वाले 800 लोगों की जांच की गई थी। 

बता दें, दिल्ली में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के 23 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 120 हो गई। इन 120 मामलों में 24 वे व्यक्ति हैं जिन्होंने निजामुद्दीन पश्चिम में तबलीगी जमात में भाग लिया था। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कम से कम पांच लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है, दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है और एक देश से बाहर चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत