1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल: प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने कहा, ममता बनर्जी जगह तय करें लेकिन बैठक खुले में होनी चाहिए

पश्चिम बंगाल: प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने कहा, ममता बनर्जी जगह तय करें लेकिन बैठक खुले में होनी चाहिए

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 16, 2019 06:40 pm IST,  Updated : Jun 16, 2019 11:48 pm IST

प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों ने रविवार को अपने रुख में नरमी लाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनके साथ बैठक की जगह तय करने के लिये स्वतंत्र हैं लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बैठक खुले में होनी चाहिए।

DOCTORS- India TV Hindi
प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने कहा, मुख्यमंत्री जगह तय करें लेकिन बैठक खुले में होनी चाहिए Image Source : PTI

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों ने रविवार को अपने रुख में नरमी लाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनके साथ बैठक की जगह तय करने के लिये स्वतंत्र हैं लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बैठक खुले में होनी चाहिए।

बनर्जी ने रविवार को प्रदर्शनकारियों को बंद कमरे में बैठक के लिये आमंत्रित किया था, लेकिन उन्होंने उनकी इस पेशकश को ठुकरा दिया था। अपने संचालन मंडल की ढाई घंटे चली बैठक के बाद जूनियर डॉक्टरों के संयुक्त मोर्चा के प्रवक्ता ने मीडिया से कहा, ‘‘हमलोग इस गतिरोध को दूर करने के इच्छुक हैं। हमलोग मुख्यमंत्री के साथ उनके पसंद की जगह पर बैठक करने के लिये तैयार हैं, लेकिन बैठक बंद कमरे में नहीं बल्कि मीडियाकर्मियों की मौजूदगी में खुले में होनी चाहिए।’’

प्रवक्ता ने कहा कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों से प्रतिनिधि बैठक में शामिल हो सकें, इसके लिये बैठक स्थल पर पर्याप्त जगह होनी चाहिए। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने जोर दिया था कि मुख्यमंत्री एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल आयें। उन्होंने कहा, ‘‘आम जनता के बेहतर हित के लिये हमलोग भी जल्द से जल्द ड्यूटी पर लौटना चाहते हैं बशर्ते पर्याप्त एवं तर्कपूर्ण चर्चा के माध्यम से हमारी सभी मांगों को पूरा किया जाये।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत