1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. OMG: भारत में आया 1 करोड़ की कीमत वाला डॉगी, जानिए आखिर क्‍यों हैं सबसे खास?

OMG: भारत में आया 1 करोड़ की कीमत वाला डॉगी, जानिए आखिर क्‍यों हैं सबसे खास?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 29, 2016 12:00 am IST,  Updated : Mar 29, 2016 12:01 am IST

बेंगलुरु: सोमवार को यहां एक शख्स ने 1 करोड़ का कुत्ता खरीदा है और दावा किया है कि भारत में यह पहला कोरियन मास्टिक ब्रिड डॉग है। कोरियन डोसा मस्टिफ नस्ल के इस खास पपी

doggi- India TV Hindi
doggi

बेंगलुरु: सोमवार को यहां एक शख्स ने 1 करोड़ का कुत्ता खरीदा है और दावा किया है कि भारत में यह पहला कोरियन मास्टिक ब्रिड डॉग है। कोरियन डोसा मस्टिफ नस्ल के इस खास पपी को बेंगलुरु के सतीश भारत लेकर आए हैं।

सतीश एसं ने एक पपी के लिए 1 करोड़ रुपये दिए हैं। उन्होंने सूंघने की जबर्दस्त क्षमता वाली कुत्तों की खास नस्ल ‘कोरियन डोसा मस्टिफ’ के 2 पपी विदेश से मंगाए हैं। सतीश इसके साथ ही देश में इस खास नस्ल के पपी के पहले मालिक भी बन गए हैं। इंडियन डॉग ब्रिडर एसोसिएशन के प्रेसीडेंट और ब्रीडर सतीश ने चीन से 2 महीने के 2 पपीज़ मंगाए हैं।

क्या है इस नस्ल की खासियत-

  • इनकी जीवन प्रत्याशा 7 से 12 साल तक होती है
  • ये किसी भी माहौल में आसानी से खुद को ढाल लेते हैं।
  • ये वफादार होते हैं और शांत स्वभाव के होते है।
  • इन्हें खाने में कच्चा मीट पसंद होता है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत