नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में पार्क में टहल रही एक बच्ची पर एक कुत्ते ने तेज हमला कर दिया। कुत्ते के इस हमले के बाद से मासूम की हालत नाजुक है और उसका साकेत के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक करण सिंह रोज की तरह अपने मालवीय नगर स्थित घर से शाम लगभग 6 बजे अपने कुत्ते को टहलाने के लिए पास के पार्क में गए थे तभी पास से गुजर रही 2 बच्चियों पर उनके कुत्ते ने हमला बोल दिया एक बच्ची ने तो साइड में हो कर अपनी जान बचा ली, लेकिन 8 साल की कशिश कुत्ते के चंगुल में आ गई और कुत्ते ने उसे नोच खाया।
कुत्ते के मालिक ने कशिश को कुत्ते के चंगुल से बचाने के लिए भरपूर कोशिश की लेकिन कुत्ता अचानक इतना हमलावर हो गया था की कुत्ते का मालिक भी उसे रोक नही पाया। वहीं कुत्ते के चंगुल से छुड़ाते-छुड़ाते कुत्ते ने बच्ची को बुरी तरह कई जगह नोच खाया। जब बच्ची का शोर सुनकर आसपास के लोग लाठी डंडे लेकर दौरे तब जाकर बच्ची की जान बच पाई। कुत्ते के चंगुल से छूटने के बाद बच्ची को पास के ही मदनमोहन हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद साकेत मैक्स हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। मैक्स के डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की हालात गंभीर है और उसे पेट पैर और पीठ में कुत्ते ने काफी बुरी तरह से नोच खाया है। डॉक्टरों के मुताबिक अभी बच्ची का ऑपरेशन करना पड़ेगा क्योंकि उसे रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें हैं। चूंकि घायल बच्ची का परिवार गरीब है इसलिए उसके पूरे इलाज का खर्चा कुत्ते के मालिक उठा रहे है। पीड़िता के पिता लोगों के कपड़े धोने का काम करते है। मालवीय नगर थाने में यह मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस आगे की करवाई कर रही है।