नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के एक ASI पर एक युवती का रेप करने का आरोप लगा है। आरोप है कि ASI जयवीर सिंह ने बंदूक की नोक पर 23 साल की एक लड़की से बलात्कार किया। ASI की पूरी करतूत CCTV कैमरे में क़ैद हुई है। जिस शख्स ने ये सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिखाकर ASI के ख़िलाफ़ केस दर्ज कराया वो एक कारोबारी है और उस पर FIR दर्ज है। पंजाबी बाग़ थाने में तैनात आरोपी ASI उस केस का जांच अधिकारी था। कारोबारी ने ASI को एक घर में बुलाया वहां कारोबारी की नौकरानी भी थी। ASI ने वहां जो कुछ भी किया वो सब CCTV में रिकॉर्ड हो गया। कारोबारी की 23 साल की नौकरानी का आरोप है कि ASI ने पिस्टल दिखाकर उसे डराया फिर उसका रेप किया। पीडिता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पुलिस वाले ने उसके साथ कई बार रेप किया। पीडिता का कहना है कि मेरे साथ अंकल ने मेरे साथ ग़लत हरकतें की मुझे कुछ समझ में नहीं आया। दरवाजा लगा दिया। मेरे साथ खींचतान करने लगे और मेरा रेप कर दिया। आरोपी ASI को रोहिणी कोर्टने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली पुलिस के ASI पर आरोप लगने के बाद दिल्ली में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस के कमिश्नर का इस्तीफा मांगा है। अगली स्लाइड में देखें ख़बर से जु़डा वीडियों- वीडियों देखने के लिए क्लिक करें