1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: शराब के नशे में पुलिसवालों ने मारी गोली

VIDEO: शराब के नशे में पुलिसवालों ने मारी गोली

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 14, 2015 09:06 am IST,  Updated : Jul 14, 2015 11:49 am IST

नोएडा: ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने नशे में बदमाश समझकर दो लोगों पर फायरिंग कर दी। ये दोनों लोग एक बर्थडे पार्टी से दिल्ली वापस आ रहे थे तभी ग्रेटर नोएडा में पीसीआर वैन ने

VIDEO: शराब के नशे में...- India TV Hindi
VIDEO: शराब के नशे में पुलिसवालों ने मारी गोली

नोएडा: ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने नशे में बदमाश समझकर दो लोगों पर फायरिंग कर दी। ये दोनों लोग एक बर्थडे पार्टी से दिल्ली वापस आ रहे थे तभी ग्रेटर नोएडा में पीसीआर वैन ने इनका पीछा किया और उसमें मौजूद नशे में चूर पुलिसवालों ने इन पर गोली चला दी।

बीती रात जिम चलाने वाला जयप्रकाश पांडे ग्रेटर नोएडा अपने दोस्त के घर जन्मदिन मनाने गया था। लौटते वक्त उसके दोस्त ने अपने ड्राइवर के साथ उसे वापस दिल्ली के अशोकनगर भेजा।

आरोप है कि ग्रेटर नोएडा के इको टेक के पास पुलिस पीसीआर ने इनका पीछा किया और फिर इनपर गोलियां चला दी। इस गोलीबारी में एक गोली जयप्रकाश के दाहिने हाथ में लगी, जयप्रकाश को बचाने के लिए डॉक्टरों को उसका दाहिना हाथ काटना पड़ा।

पुलिस की गोली से ड्राइवर सतीश भी जख्मी हुआ था। उसने बताया कि गोली चला रहे कुछ पुलिस वाले शराब के नशे में थे जबकि पुलिस का दावा है कि इनकी गाड़ी संदिग्ध थी इसलिए गोली चलायी और गोली चलाने के बाद पीसीआर वैन से ही दोनों को अस्पताल भी पहुंचाया गया।

इस मामले में दो पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया लेकिन नोएडा पुलिस ने अपनी करनी पर पर्दा डालने के लिए लूट की एक झूठी कहानी भी गढ़ डाली।

अगली स्लाइड पर देखें ग्रेटर नोएडा पुलिस की बड़ी लापरवाही का वीडियो........

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत