1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेगी DTC की बस, रेल यात्रियों को घर तक पहुंचाएगी

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेगी DTC की बस, रेल यात्रियों को घर तक पहुंचाएगी

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 13, 2020 06:42 pm IST,  Updated : May 13, 2020 07:43 pm IST

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से डीटीसी की बस सर्विस शुरू होगी जो कि रेल यात्रियों को उनके घर तक पहुंचाएगी। रेल सर्विस चालू होने के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को हो रही असुविधा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेगी DTC की बस, रेल यात्रियों को घर तक पहुंचाएगी- India TV Hindi
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेगी DTC की बस, रेल यात्रियों को घर तक पहुंचाएगी Image Source : PTI

नई दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से डीटीसी की बस सर्विस शुरू होगी जो कि रेल यात्रियों को उनके घर तक पहुंचाएगी। रेल सर्विस चालू होने के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को हो रही असुविधा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। दरअसल जिन यात्रियों के पास यहां अपने वाहन हैं वे तो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अपने घर आसानी से पहुंच जा रहे हैं लेकिन जिनके पास अपने वाहन नहीं हैं उन्हें घर तक पहुंचने में काफी कठिनाई हो रही है। इसी के मद्देनजर अब डीटीसी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बस चलाने का फैसला किया है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत