1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुरक्षा कारणों के चलते मुंबई से दिल्ली जा रहे विमान का मार्ग बदला गया

सुरक्षा कारणों के चलते मुंबई से दिल्ली जा रहे विमान का मार्ग बदला गया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 30, 2017 10:04 am IST,  Updated : Oct 30, 2017 10:04 am IST

जेट एयरवेज के मुंबई से दिल्ली जा रहे विमान को आज मार्ग बदल कर सुरक्षा संबंधी कारणों के चलते अहमदाबाद हवाईअड्डे की ओर मोड़ दिया गया।

Due to security reasons, the route of the aircraft going...- India TV Hindi
Due to security reasons, the route of the aircraft going from Mumbai to Delhi was changed

अहमदाबाद: जेट एयरवेज के मुंबई से दिल्ली जा रहे विमान को आज मार्ग बदल कर सुरक्षा संबंधी कारणों के चलते अहमदाबाद हवाईअड्डे की ओर मोड़ दिया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। विमान संख्या 9W339 ने मुंबई से देर रात दो बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरी थी। (गुजरात सिविल अस्पताल में 36 घंटे में 11 नवजात शिशुओं की मौत)

उसे आपात स्थिति में आज तड़के तीन बजकर 45 मिनट पर अहमदाबाद हवाईअड्डे पर उतार दिया गया। विमान के एक यात्री ने बताया कि सुरक्षा संबधी कारणों के चलते मार्ग बदला गया। सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया और उनकी जांच की गई।

अहमदाबाद हवाईअड्डे पर तैनात एक सुरक्षा कर्मी ने बताया कि धमकी भरा एक फोन आने के बाद विमान का मार्ग बदला गया। विमान में सवार यात्रियों की सही संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है। जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने मामले पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत